Ad Code

इंसान के जीवन का सबसे बड़ा भ्रम क्या है ( inssan ke jeevan ka sabse bada bhrum kya hai? )


 

इंसान के जीवन का सबसे बड़ा भ्रम क्या है

 कुदरत का नियम है। इंसान इस दुनिया में अकेला आया है और अकेला ही जाएगा।


इंसान के जीवन का सबसे बड़ा भ्रम क्या है

परंतु फिर भी इंसान इस जिंदगी में, अपने पूरे जीवन में एक भ्रम पाल कर रखता है। कि उसकी जिंदगी में बहुत सारे लोग उसके साथ हैं। जो उसका हर समय अच्छे या बुरे वक्त में साथ देंगे। इसलिए वह जीवन में जब भी कोई गलती करता है तो यह सोचता है। कि मेरे दोस्त मेरा परिवार मेरा साथ देगा।


परंतु वह यह कभी भी नहीं सोचता कि दोस्त और परिवार इस दुनिया में ही उसके साथ रहेंगे। और जब वह इस दुनिया को छोड़कर जाएगा तो कोई भी उसके साथ नहीं जाएगा। ना तो उसका परिवार उसके साथ जाएगा, और ना ही उसका कोई दोस्त या रिश्तेदार उसके साथ जाएगा,


फिर भी इंसान नहीं समझता वह अपने आप को बदलने की कोशिश नहीं करता। कभी भी अपने जीवन को सही दिशा में ले जाने की कोशिश नहीं करता, वह कभी भी सही रास्ते पर चलने की कोशिश नहीं करता,


कभी भी वह अपना यह भ्रम दूर करने की कोशिश नहीं करता कि वह जीवन में अकेला है। दोस्तों इस दुनिया में जितनी जल्दी आप इस बात को समझ जाएं, कि आप इस दुनिया में अकेले आए हैं और अकेले ही जाएंगे। उतनी ही जल्दी आप बहुत सारे दुख और तकलीफों से छुटकारा पा जाएंगे। बहुत सारे दर्द देने वाली बातों से छुटकारा पा जाएंगे।


तो आइए समझते हैं, कि इंसान ने अपने पूरे जीवन में कौन-कौन से भ्रम पाल रखे हैं। कौन-कौन सी बातों को वह समझना नहीं चाहता। और उसे किस किस बातों का भ्रम है।

मेरे हर वक्त में मेरा परिवार मेरे साथ है। 

दोस्तों इस दुनिया में इंसान का सबसे बड़ा भ्रम यही है, कि मेरे हर अच्छे या बुरे वक्त में मेरे दोस्त मेरा परिवार मेरे साथ है। 

परंतु मैं आपसे एक यही बात करूंगा। कि भरोसा सबका करो, परंतु वक्त आने पर भरोसा किसी का मत करो, सिर्फ खुद का भरोसा करो, अपने आप का भरोसा करो, और जितनी जल्दी हो सके इस भ्रम को अपने मन से निकाल दो कि आपके हर वक्त में लोग आपके साथ हैं।


बहुत सारे लोग आपके साथ ऐसे होंगे जो सिर्फ अच्छे वक्त में आपके साथ रहेंगे। लेकिन जैसे ही आपका वक्त बुरा आएगा, थोड़ा सा वक्त खराब आएगा। तब आपका साथ छोड़ देंगे। और बहुत सारे लोग ऐसे होंगे जो बुरे वक्त में आपके साथ थोड़े समय के लिए रहेंगे। लेकिन कुछ समय बाद जब तकलीफ आपकी ज्यादा हो जाएगी। तो आपको छोड़कर चले जाएंगे इसलिए जितनी जल्दी हो सके अपने मन से इस भ्रम को निकाल दे।

हमेशा ईश्वर पर भरोसा रखें,

अपने पूरे जीवन में आप सिर्फ और सिर्फ ईश्वर पर भरोसा रखें। क्योंकि वही आपका सच्चा दोस्त है, और वही आपका सच्चा मददगार है, और जितना जीवन में ईश्वर का भरोसा करेंगे उतना ही आप अपना जीवन आसानी से जी पाएंगे।


परंतु यदि आप ईश्वर का भरोसा छोड़ दूसरों पर भरोसा करेंगे इस बात का भ्रम रखेंगे कि दूसरे आपको अच्छे या बुरे वक्त से बाहर निकाल लेंगे तो यह कभी भी नहीं होगा।


हमेशा आपके अच्छे या बुरे वक्त से आपको निकालने वाला सिर्फ और सिर्फ ईश्वर है। हमेशा उस ईश्वर का ध्यान रखें। हमेशा इस बात का भरोसा रखें कि ईश्वर आपके साथ है। और वह हर दुख हर तकलीफ़ हर अच्छे या बुरे वक्त में आपके साथ है। तो कभी भी आप अपना ध्यान ईश्वर से नहीं हटाएंगे और दूसरे लोगों पर भरोसा कम करने के लिए खुद पर भरोसा करेंगे। और ईश्वर पर भरोसा करेंगे।

जीवन की सच्चाईयों का सामना करें,

इंसान को हमेशा अपने जीवन की कड़वी या मीठी सच्चाइयों  का सामना करना चाहिए। अपने मन से इस बात को निकाल सके। उसकी उसकी लड़ाई कोई और लड़ेगा। और वह आपको जीत दिलाएगा। 


आपके जीवन में जो भी अच्छी या बुरी जो भी तकलीफ है, जो भी सच्चाई है, उसका सामना आपको खुद करो, और उससे लड़कर आपको खुद जीत के आगे जाना है। परंतु फिर भी आप जीवन की सच्चाई उसे भागते रहेंगे।


  अगर अपने मन में यह भ्रम कर रखेंगे इन सब चीजों का सामना नहीं करेंगे तो आप कभी भी अपने जीवन में सही दिशा में नहीं जा पाएंगे।  कभी भी अपने जीवन को सही दिशा में लेकर नहीं जा पाएंगे।


इसलिए जितना जल्दी हो सके जीवन के सभी सच्चाइयों का सामना करें। चाहे वह अच्छी हो या बुरी हो चाहे वह मीठी हो या कड़वी हो सभी तक़लीफो का सामना खुद करें। और किसी भी प्रकार का अपने मन में भ्रम ना पाले, तभी आप अपने जीवन को सही दिशा में लेकर जा पाएंगे सही तरीके से काम कर पाएंगे।

इंसान के जीवन में दुखों के मूल कारण क्या है,

हमारा भ्रम ही हमारे दुखों का मूल कारण है। जब भी जरूरत से ज्यादा किसी पर भरोसा करते हैं। और हमें यह लगता है कि हमारे हर अच्छे बुरे समय में लोग हमारी मदद करेंगे। तभी हम सबसे ज्यादा तकलीफ में आते हैं।


क्योंकि जिन के भरोसे हम आस लगाकर बैठे रहते हैं। और वही लोग जब हमारी मदद नहीं करते, वही लोग जब बुरे समय में हमारा भरोसा तोड़ते हैं, तो हमें बहुत दुख होता है। 


तो जीवन में दुखों का सबसे बड़ा मूल कारण यही है। कि आंख बंद कर किसी पर भरोसा करना और अपने मन में यह भ्रम रखना कि  जिस पर आपने भरोसा किया है वह आपका साथ देगा आपको मुसीबत से निकालेगा।


यही आपका भ्रम आपको जीवन में बहुत दुखी करता है। परंतु यदि हम अपनी खुद की ताकत पर भरोसा करेंगे, अपने आप पर भरोसा करेंगे, ईश्वर पर भरोसा करेंगे। तो हम जीवन में किसी भी बड़े से बड़े दुख का सामना कर सकते हैं। किसी भी बड़ी से बड़ी मुसीबत कठिनाई से निकल सकते हैं। और अपने जीवन को वापस पटरी पर ला सकते हैं।


लेकिन यदि हम दूसरों के भरोसे अपने जीवन को चलाने की कोशिश करेंगे। और हमेशा मन में यह भ्रम रखेंगे के लोग हमारी  मदद करेंगे। और लोग हमें मुसीबत से बाहर निकालेंगे तो ऐसा कभी भी नहीं होगा।  और मुसीबत में गिरते जाएंगे।


तब एक समय ऐसा आएगा कि आपका जीवन इतना मुश्किल हो जाएगा। कि आप उस जीवन को जी भी नहीं पाएंगे। तो समय रहते अपने सारे भ्रम को तोड़ कर खुद पर भरोसा कीजिए। ईश्वर पर भरोसा कीजिए अपनी जंग खुद लड़िए।

 दूसरों के कारण अपना भविष्य अपना वर्तमान  मत खराब कीजिए। और हमेशा मन में एक सही सोच सही लग्न और ईश्वर पर भरोसा रख कर काम कीजिए। और बाकी किसी भी संबंध से आप भ्रमित ना हो, किसी भी इंसान अंधविश्वास ना करें, जिससे आपको बाद में बहुत सारी तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है।


Read more

आपके व्यक्तित्व का आपके जीवन में क्या प्रभाव पड़ता है

क्यों इंसान परेशानियों, कठिनाइयों, मुश्किलों में हिम्मत छोड़ देता है,

क्या एक विचार हमारी पूरी दुनिया, हमारा पूरा जीवन बदल सकता है,

क्या आप जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो आपको खुद पर भरोसा करना होगा,

.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ