Identify yourself
Namaskar dosto
Mera naam Manoj Kumar hai. Or me aap se eak bhut he mahatvapurn vishay par baat karne aaya hu. Aaj ka sirshak he Aaiye appne aap ko Pahchane
नमस्कार दोस्तों
मेरा नाम मनोज कुमार है। और मैं आपसे जिंदगी के बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर बात करने आया हूं। आज का शीर्षक है आइए अपने आप को पहचाने
काम ऐसा करो कि पहचान बन जाए, हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए, यहां जिंदगी तो सभी काट लेते हैं जिंदगी जियो ऐसे कि मिसाल बन जाए,
Identify yourself meaning
अपने आप को कैसे पहचाने (Appne aap ko kaise pahchane) आज हमारी सबसे बड़ी कमी या कमजोरी कह लीजिए यही है। कि हम खुद को नहीं पहचानते अपनी स्ट्रैंथ अपने पावर को नहीं पहचानते।
हम यह नहीं सोचते कि हमें जिंदगी में कैसे आगे बढ़ना है। जिंदगी में क्या करना है। (jeendgi me kya karna he) हम सिर्फ अपनी नॉर्मल जिंदगी जीते रहते हैं। उसी हिसाब से अपना समय बिताते रहते हैं।
यदि आप अपने जीवन में हमेशा दूसरों को अधिक महत्व देते हैं। तो दूसरे ही आपके जीवन की दिशा और दशा तय करते हैं।
यदि आपको अपने आप को पहचानना है। तो दूसरों के बारे में सोचना छोड़ कर अपने बारे में गंभीरता से सोचे। तभी आप अपने आप को बेहतर बना पाएंगे। इस बात की महत्व को समझें।
अपनी सोच, अपनी इच्छाशक्ति, अपनी ताकत को प्राथमिकता दे। और जो भी जीवन में अपना लक्ष्य या इरादे बनाए हैं उनका सम्मान करें। और उनको पाने के लिए लगातार मेहनत करें।
क्योंकि जब आप अपने इरादे और अपने लक्ष्यों का सम्मान करेंगे। तब आप अपने आप को पहचानने के बहुत नजदीक हो जाएंगे। तब आपकी सोच आपको सही दिशा में ले कर जाएगी। और आप सही तरीके से जीवन में आगे बढ़ पाएंगे।
खुद को महत्व देना सीखो और अपनी खुशियों के लिए लड़ो,
खुद को बेहतर कैसे बनाएं
को बेहतर बनाने के लिए आपको कई तरीकों से अपने आप को मजबूत करना पड़ेगा। आपको शारीरिक रूप से मजबूत होना पड़ेगा। आपको मानसिक रूप से मजबूत होना पड़ेगा।
क्योंकि जब आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होंगे। तब आप अपने आप को बेहतर बना सकेंगे। अपनी सोच को बेहतर बना सकेंगे। अपनी कार्य क्षमता को बेहतर बना सकेंगे।
यदि आप सिर्फ मानसिक रूप से ही मजबूत होंगे। तो भी आप बेहतर नहीं हो पाएंगे। और यदि आप सिर्फ शारीरिक रूप से ही मजबूत होंगे। तो भी आप बेहतर नहीं हो पाएंगे। यदि आपको खुद को बेहतर बनाना है खुद की ताकत को अच्छे से पहचानना है। तो आपको अपने आप को शारीरिक और मानसिक दोनों तरीकों से बेहतर बनाना पड़ेगा।
इंसान की पहचान की शुरुआत चेहरे से होती है, पर उसकी संपूर्ण पहचान तो उसके व्यवहार से होती है,
अपने आप के प्रति हमेशा ईमानदार रहें
खुद को हमेशा बदलने का प्रयास करें। ऐसा ना हो कि दूसरे आप को बदलना शुरू कर दें। दूसरों को ऐसा कोई मौका ना दें। कि वह आप को बदलने का प्रयास करें। अपने मन की बात सुने और हिसाब से कोई भी कार्य करने का प्रयास करें।
जरूरी नहीं है कि हर बात आप सही होंगे। किंतु हर बार अपनी सोच से जब आप कार्य करेंगे तो आपको एक नया और बेहतरीन अनुभव मिलेगा। उसी अनुभव के सहारे आप उस काम में आगे बढ़ेंगे।
तब आपको सही मायने में आप की ताकत का अंदाजा होगा। तब आप सही मायने में अपने आप को पहचान पाएंगे। क्योंकि इंसान की सही ताकत सही पहचान बुरे समय में होती है। अच्छे समय में तो हर इंसान सही तरीके से जीवन बिता लेता है। परंतु जब बुरा समय आता है इंसान के सही तरीके से उसके धैर्य उसकी सोच की परीक्षा होती है।
तब सही मायनों में पता चलता है। कि इंसान अपने आपको कितना पहचानता है। कभी भी ऐसा अवसर मत लाइए तो। दूसरे आपको यह बताएं कि आपको जीवन में क्या करना है। आपको जीवन में कैसे तरक्की पानी है।
आप अपना जीवन अपने हिसाब से जी सकते हैं। अपने अपने आप की सुने अपनी ताकत को पहचाने। दूसरों को कभी भी यह ना बताने दे आप क्या है, आप कौन है, आप में कितनी ताकत है, बल्कि स्वयं अपनी ताकत को पहचानें, अपने आप को पहचाने।
जो लोग अपनी तुलना दूसरे व्यक्तियों से करते हैं उन्हें याद रखना चाहिए कि सूर्य और चंद्रमा अपने अपने समय पर ही चमकते हैं
Identify yourself as
जो खुद को नहीं पहचानता वह दूसरों को क्या पहचानेगा।
अपने आप को समझो (Appne aap ko samjho) दोस्तों हर आदमी के अंदर एक खासियत एक पावर होती है। सिर्फ पांच पर्सेंट लोग ही अपने उस पावर को पहचानते हैं। और वह अपनी जिंदगी में मनचाहा मुकाम हासिल करते हैं।
हम भी ऊपर वाले ने पावर दी है। और हमें भी अपने आप को पहचानना है। अपनी स्ट्रेंथ को पहचानना है उसके हिसाब से काम करना है।
आपके जीवन में जो चल रहा है उसे ध्यान से देखिए और उसके अनुसार कार्य कीजिए क्योंकि जब आपके जीवन में चल रहा है उन परिस्थितियों को महसूस कर के जब आप किसी कार्य की शुरुआत करेंगे।
तभी आप उसमें सही तरीके सफलता पाएंगे। और उस कार्य करते करते आप अपने आप को ही पहचान लेंगे। कि आपने अपने जीवन में चल रहे परिस्थितियों का अंदाजा अच्छे तरीके से लगा सकेगे।
Also read this
जब तक आप जीत नहीं जाते तब तक किसी को आपकी कहानी में Interest नहीं होगा, तो पहले दुनिया को जीत के दिखाओ,
अपनी ताकत को पहचाने (Apani takat ko pahachane)
दोस्तों जिंदगी से सिर्फ शिकायत करना ही जिंदगी नहीं है। जिंदगी में अपनी सब परेशानियों तकलीफों को पीछे छोड़ते हुए अपनी पावर अपनी स्ट्रैंथ को पहचानना ही सबसे बड़ी खासियत है। अपनी इच्छाशक्ति को जगाईए।
आप क्या करना चाहते हैं उस पर काम कीजिए। अपनी पावर अपनी स्ट्रैंथ को पहचानिए। और जिंदगी में वह मुकाम हासिल कीजिए जो सिर्फ अब तक आप सोच रहे हैं। क्योंकि सोचना सिर्फ आपकी एक इच्छा है। लेकिन उसको पाना पक्का निश्चय। तो इच्छा मत बनाइए अपना पक्का निश्चय बनाइए।
Identify synonym,
जीवन में सफल होना है, तो पहले अपने आप को पहचानो,
अपनी सोच दूसरों की सोच में अंतर करना सीखें
हमेशा जीवन में अपनी सोच में और दूसरों की सोच में अंतर करना सीखे। जब तक आप अंतर करना नहीं सिखेगे। तब तक आप सही नतीजे पर नहीं पहुंच पाएंगे। तब तक आप सही चीजों को पहचान नहीं पाएंगे।
और जब आप सही चीजों को पहचान नहीं पाएंगे। तब आप अपने आप को पहचान नहीं पाएंगे।
जीवन में हमें सोच में अंतर करने की कला को सीखना बहुत जरूरी है। क्योंकि यही कला आपको दूसरों से अलग करेंगी। क्योंकि जब आप दूसरों की सोच और अपनी सोच में अंतर कर पाएंगे। तब आपको यह पता चल सकेगा। कि आपको किसी काम को किस तरीके से करना है। और उस सफलता पानी है। तो सोच में अंतर करना सीखें।
आज हर इंसान के पास अपने आप को समझने के लिए जीवन में दो मौके होते हैं। या तो वह जैसा उसका जीवन चल रहा है उसको ही मान ले। उसी के हिसाब से जीवन जी ले। या उसने अपने लिए यदि कुछ बेहतर सोचा है। तो बेहतर को पाने के लिए काम करें।
क्योंकि यदि आप जो आपके साथ हो रहा है। उसी क सही मान लेंगे। और अपनी सोच समझ से उसमें बदलाव नहीं लाएंगे। तो आप कभी भी अपने आप को पहचान नहीं पाएंगे।।और जीवन में रुक जाएंगे।
परंतु यदि आप अपनी सोच में बदलाव लाना शुरू करके अपनी किस्मत को बदलने की कोशिश करेंगे। अपने वास्तव को बदलने की कोशिश करेंगे। तब आप अपने आप को सही मायनों में पहचान पाएंगे।
जिंदगी में आगे बढ़िए (jeendgi me aage badiye) और अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से अपने तरीके से जिए। ताकि आपको अपनी जिंदगी से वह सब कुछ मिल सके जिसके आप हकदार है।
अपनी जिंदगी में वह सब कुछ पाने का हक है। जो दूसरे बड़े लोगों को मिला है। तो आप भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ कर उन सब चीजों को पाने की कोशिश कीजिए जो शायद आपका सपना है। और जिसके बारे में शायद सिर्फ आप सोचते हो।
यदि आप आगे बढ़ कर उन चीजों को पाने की कोशिश करेंगे। तो आप जीवन में तरक्की पा जाएंगे। तो सही मायने में अपने आप को पहचान लेंगे। कि आपको कहां पहुंचना है और आपको जीवन में क्या करना था। और आपको जीवन में कैसे जीना था।
परंतु आप अपनी जिंदगी में ऐसा नहीं करते। आप यदि ग्रेजुएशन कर लेते हैं।। तो उसके बाद दूसरों से राय लेते हैं। कि आपको कौन सा कोर्स करना चाहिए। जब आप किसी बिजनेस की शुरुआत करने लगते हैं। तो आप दूसरों से पूछते हैं। कि आपको किस तरह का बिजनेस करना चाहिए।
जो वक्त के साथ-साथ अपने आप को बदलता है, वही अपने हिसाब से दुनिया को बदल सकता है,
अपने आप पर भरोसा करना सीखो
खुद पर भरोसा करना अपने आप को पहचानने का सबसे महत्वपूर्ण रास्ता है। अगर आप अपने आप पर भरोसा नहीं रखते तो शायद आप कभी भी अपने आप को पहचान नहीं पाएगे।
जब आप दूसरों की बातें सुनेंगे। दूसरों के ऊपर भरोसा करेंगे। तो आप उनके अनुसार ही कार्य करें। स्वयं पर भरोसा रखिए। आपका स्वयं पर भरोसा आपको आपकी पहचान करवाएगा।
यदि आप स्वयं के साथ धैर्यवान रहेंगे। अपनी ताकत पर यकीन करेंगे। तो जीवन में आपको सब कुछ मिलेगा। और आप बेहतरीन तरीके से अपने आप को पहचान पाएंगे।
यदि आप किस चीज से परेशान है। उसका सामना करें। क्योंकि परेशानी तब खत्म नहीं होगी। जब आप उसका सामना नही करेंगे। और जब परेशानी खत्म होगी। तब आपको अपनी सही ताकत का अंदाजा होगा। और आप अपने आप को बेहतरीन तरीके से पहचान पाएंगे।
अपनी सोच, अपने निर्णय लेने की क्षमता, अपनी असफलता, इन सब चीजों पर भी भरोसा शुरू करें।
हर आदमी जीवन में गलती करता है। जब हम गलती से कुछ सीख कर जीवन में आगे बढ़ते हैं। अपने वास्तविक उद्देश्य तक पहुंच पाते हैं।
जब तक आप अपनी निर्णय लेने की क्षमता और अपनी असफलता जो आपको किसी काम में मिली है उस पर भरोसा नहीं करेगे। तब तक आप जीवन में अपने मनचाहे जगह तक नहीं पहुंच पाएंगे।
इसलिए अपनी सोच पर भरोसा कीजिए। दूसरे के हिसाब से कार्य करने से अच्छा आप अपने हिसाब से कार्य कीजिए। तभी आप अपनी ताकत और अपने आप को पहचान पाएंगे।
क्योंकि जो अपने आप को नहीं पहचान पाता वह दूसरों को क्या पहचानेगा। इसलिए सबसे पहले आप अपने आप को पहचान लेंगे। अपनी क्षमताओं को, अपनी ताकत, को पहचान लेंगे। तब दूसरों की ताकत और दूसरों की क्षमता को पहचानेंगे।
आप अपनी खुद को ताकत को नहीं पहचानते। कि आप किस कोर्स को अच्छे तरीके से पढ़ सकते हैं। किस बिजनेस को अच्छे तरीके से कर सकते हैं।आप उन सब चीजों पर ध्यान ना देकर दूसरों से राय लेकर अपने जीवन की शुरुआत करते हैं।
जिसका नतीजा यह निकलता है। कि आप अपने जीवन से वह सब हासिल नहीं कर पाते जो आपने सोचा होता है। आप जीवन में सफलता तभी हासिल कर पाएंगे। जब आप अपने आप को पहचानेंगे।
आप अभी तक अपनी जिंदगी में दूसरों के हाथों की कठपुतली है। जैसा वह लोग आपकी डोर हिलाते हैं। वैसे आप चलते हैं।
यदि आप अपने आप को पहचानना है और कुछ बड़ा करना है। तो दूसरों के हाथों की कठपुतली ना बनकर अपने जीवन की सारी बागडोर अपने हाथ में लेनी पड़ेगी। जब आप पूरी बागडोर अपने हाथ में ले लेंगे।
तब आप अपनी जिंदगी में बेहतरीन मुकाम हासिल करेंगे। जिसके लिए आपका जन्म हुआ है जो आपने सोचा है।
क्योंकि जब तक आप खुद को नहीं पहचानेंगे। तब तक आप हमेशा दूसरों के भरोसे पर रहेंगे। दूसरों के इशारों पर काम करेंगे। अपने जीवन को खुद को पहचानिए।
दूसरों के इशारों पर ना चलकर अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर चलाइए। अपने हिसाब से जिंदगी जिएं अपने हिसाब से काम करिए। और अपने जीवन में तरक्की कीजिए और सफलता हासिल कीजिए।
यदि आप खुद को पहचान कर अपने आप जिंदगी जीने का फैसला ले लेंगेे। तब दुनिया की कोई ताकत आप को नहीं रोक पाएगी।
कहानी
मैं आपको एक बड़ा ही मशहूर किस्सा सुनाता हूूं। भारत से एक लड़का बैरिस्टर की पढ़ाई करने के लिए साउथ अफ्रीका गया। वहां एक दिन एक ट्रेन में सफर के दौरान कुछ अंग्रेज लोगों ने उसे ट्रेन से उठाकर बाहर फेंक दिया था।
वह चाहता तो अपने कपड़े झाड़ कर उठ कर जा सकता था पर उसने अपने दिल में यह प्रण कर लिया कि जिस तरह इन अंग्रेजों ने मुझे चलती ट्रेन से बाहर से का है एक दिन मैं उन्हें अपने देश से बाहर फेंक दूंगा
वह महान आदमी थे महात्मा गांधी जिन्होंने एक दिन अंग्रेजों को इस देश से बाहर निकाल दिया। क्योंकि उन्होंने अपने जीवन को पहचाना। उन्होंने समझा कि उनका जन्म किस लिए हुआ है। और उन्होंने उसके ऊपर पूरा ध्यान दिया। अपने जीवन को लक्ष्य दिया। और अंग्रेजों को भारत से बाहर निकाल कर ही दम लिया।
अगर वह भी किसी आम आदमी की तरह मुसीबत से पीछा छुड़ा लेते। और अपनी सोच में बदलाव ना करते, अपनी ताकत को ना पहचानते, तो शायद आज वह इतना बड़ा काम ना कर पाते।
उन्होंने इस घटना के बाद अपने आपको पहचानना शुरू किया। अपनी ताकत को पहचानना शुरू किया। अपने आप को मानसिक रूप से इतना मजबूत बनाया। कोई भी छोटी मोटी परेशानी उनका धैर्य और इरादा डिगा ना सके।
इसी मानसिक ताकत के बल पर उन्होंने कई छोटी पर बड़ी लड़ाइयां लड़ी और अंत में जो उनकी सबसे बड़ी लड़ाई थी। अंग्रेजों को इस देश से निकालना उस लड़ाई को जीता। और अंग्रेजों को इस देश से निकाल कर ही दम लिया।
क्या लगता है आपको उन्होंने इतना बड़ा काम किस ताकत के बल पर किया। उन्होंने इतना बड़ा काम सिर्फ अपने आप को पहचान कर अपनी मानसिक शक्तियों को मजबूत करके किया।
क्योंकि जब इस घटना के बाद उन्होंने अपने आप को पहचाना। तब उन्होंने महसूस किया। कि वह कुछ बड़ा करने के लिए बने हैं। उन्हें कुछ जीवन में बड़ा करना है। और उन्होंने अपना एक लक्ष्य बनाया। और उस लक्ष्य को पाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।
उन्होंने कभी भी यह नहीं सोचा कि लोग उनका साथ देंगे या नहीं देंगे। वो मानसिक तौर पर इस लड़ाई लिए तैयार थेेे। और मानसिक तौर पर इतने मजबूत थे। कि उन्होंने अकेले ही इतनी बड़ी लड़ाई लड़ने का बीड़ा उठाया। और आखिर में इस लड़ाई पर जीत हासिल की।
आपको भी अपने आप को पहचानना होगा। अपने आप को एक लक्ष्य देना होगा। अपने आप को एक जीने का एक उद्देश्य देना होगा।
तभी आप अपने जीवन में बदलाव कर पाएंगे। अपने जीवन को पहचान पाएंगे। और उन सब चीजों को पा सकेंगे जो आप सिर्फ सपने में ही सोचते थे। या जिस चीज के सिर्फ आपकी इच्छा ही करते थे। आप उन सब चीजों को भी पा सकेंगे।
दोस्तों यह जीवन बहुत अनमोल है। जो कुदरत ने हमें एक बार ही दिया है। हमें उस जीवन का भरपूर उपयोग करना है। और उन सब कामों को भी पूरा करना है। जिसके लिए हमारा जन्म हुआ है।
अपने जीवन को पहचानिए अपने आप को पहचानिए आप क्या कर सकते हैं। आपके अंदर क्या-क्या पावर है। आप क्या-क्या बदलाव ला सकते हैं। उन सब पर काम कीजिए। और हमेशा इमानदारी और पूरी निष्ठा लगन के साथ काम कीजिए।
सारांश
तो दोस्तों मैं यही कहूंगा कि आप लोग अपनी जिंदगी में अपनी पावर अपनी स्ट्रैंथ को पहचानिए। आप क्या करने के लिए बने हैं। उस पर ध्यान दीजिए ना कि जो सब कर रहे हैं।
तो बस आज मेरा इतना ही मैसेज आप लोग को देना चाहता हूं। यह मैसेज अगर एक परसेंट भी लोगों की जिंदगी में बदलाव लाए तो मैं अपने खुशनसीब समझूंगा।
🙏नमस्कार 🙏
3 टिप्पणियाँ
jabardast sir
जवाब देंहटाएं🙏🙏
जवाब देंहटाएंThank shar
जवाब देंहटाएंIf you have any questions or doubts. Please let me know