Ad Code

जीवन में परिवर्तन या बदलाव क्यों जरूरी है, ( why we need to change our life, jeevan me parivartan ya badlav kyo jaruri hai

why we need to change our life, jeevan me parivartan ya badlav kyo jaruri hai
Why we need to change our life


नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है। 

जो आज परिस्थितियां इस पूरी दुनिया में चल रही है। और जिन परिस्थितियों का हमें कभी अंदाजा और अनुमान नहीं था। आज उन परिस्थितियों में हमें अपना जीवन बिताना पड़ रहा है। 


यदि आप जीवन भर एक एक ही जैसी चीजें करते रहें बिना आगे पीछे देखे बिना नया सीखे तो आप हमेशा वैसे ही बने रहेंगे जैसे आप हैं यह आपके मानसिक बौद्धिक और भौतिक विकास में बाधक होगा बेहतर जीवन जीने के लिए आपको अपनी आदतों में बदलाव की जरूरत होगी

 

जीवन में बदलाव से डर क्यों, ...(jeevan me badlav se darr kyu..) 

आज दुनिया में बहुत सारे बदलाव हो रहे हैं। पूरी दुनिया एक बहुत बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। और यह बदलाव चाहते या ना चाहते हुए भी हमारी जिंदगी और हमारे जीवन पर असर डाल रहे हैं। 

यह परिस्थितियां ऐसी हैं। जिनके बारे में कुछ साल पहले हम कल्पना भी नहीं कर सकते थे। परंतु आज यह हमारे जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। 

जैसा कि आप लोग जानते ही हैं बहुत सारी चीजें हमारे जीवन में अचानक से आ गई। जैसे कोरोना  जैसी महामारी और लॉकडाउन जो हमने अपने जीवन में ना पहले कभी सुना था ना कभी सोचा था।

पंरतु अचानक से इतना बड़ा बदलाव हमारे जीवन में हमारे ना चाहते हुए भी आ गया। और हम ना तो मानसिक ना शारीरिक तौर पर इस बदलाव के लिए तैयार थे। परंतु फिर भी यह बदलाव हमें देखना पड़ा और हमें इसका सामना करना पड़ रहा है। 

चाहे आप तकलीफ से  डर इसका सामना कीजिए। या हौसले से लड़ कर इसका सामना कीजिए। सामना तो करना ही पड़ेगा। 

ये परिस्थितियां इंसान के जीवन में क्यों आई है। यह इंसान को सोचना पड़ेगा। आज ना चाहते हुए भी हमें इस बदलाव के साथ जीवन जीना पड़ रहा है। बातों को जीवन में अपनाना पड़ रहा है। जिसके बारे में हमने कभी सोचा नहीं था। 

यदि हम अपने आप को तैयार नहीं करेंगे तो हमारे जीवन में ना चाहते हुए भी ऐसे परिवर्तन आते रहेंगे। और हम उनका सामना नहीं कर पाएंगे। और बहुत तकलीफ  में जीवन बिताना पड़ेगा। और यदि आप परिवर्तन के लिए तैयार नहीं होंगे। तो जीवन की समस्याओं से जूझते हुए परेशान हो जाएंगे और एक दिन थक कर बैठ जाएंगे।

 इसलिए बदलाव को जानना और अपने आप को उस बदलाव के लिए हमेशा तैयार रखना बहुत जरूरी है। यदि आप हमेशा तैयार रहेंगे। तो आप हर बदलाव का सामना कर सकेंगे। 

 बदलाव जीवन में किस लिए और क्यों जरूरी है, (Badlaav jeevan mein kis liye or kyu jaruri hai) 

 जीवन में परिवर्तन यह बदलाव बहुत जरूरी है। हमें अपने आप को हर परिवर्तन के लिए तैयार रखना पड़ेगा। क्योंकि जब  प्रकृति हर चार महीने के बाद अपने आप को बदल देती है। 

 इस प्रकृति के साथ साथ पेड़ पौधे जीव जानवर भी इस बदलाव के लिए तैयार रहते हैं। प्रकृति के अनुसार पेड़ पौधों में भी बदलाव होता रहता है। उनमे कब नए पत्ते आने हैं। उन्हें कब नए फल देने हैं। यह बदलाव समय-समय पर उनमें होता रहता है।

 इसी तरह और जानवर जीव जंतु जिनके पास हमारी तरह सोचने की समझ नहीं होती। वह भी बदलाव को तैयार रहते हैं। उन्हें भी मालूम रहता है। कि किस मौसम में हमें कैसे जीना है। जब प्रकृति, पेड़-पौधे, जीव जंतु, जानवर, सब इस बदलाव को पहचानते हैं। तो हम इंसान इस बदलाव को अपनाने से क्यों डरते हैं। 

क्यों हम जीवन में बदलाव नहीं करते या कोई छोटा मोटा बदलाव करना पड़े तो बहुत परेशान हो जाते हैं। हमारा जीवन उथल-पुथल हो जाता है। हम उस बदलाव उस बदलाव के अनुसार अपने आप को ढाल नहीं पाते। उस बदलाव के अनुसार अपने आप को बदल नहीं पाते। 

 प्रकृति का यह नियम है कि यदि आप अपने आप मे प्रकृति के अनुसार बदलाव नहीं लाएंगे। अपने आपको नहीं बदलेंगे। समय के अनुसार अपने आपको नहीं बदलेंगे। तो प्रकृति और समय आप को बदल कर रख देगा। 

तब शायद आप उसके लिए तैयार ना हो। और आप शायद उस बदलाव को ना झेल पाए। और टूट कर बिखर जाएं। 

परंतु होता क्या है। हम इंसान पूरी जिंदगी बिना बदलाव के क्यों जीने की कोशिश करते हैं। और जब हम बिना बदलाव के जीने की कोशिश करते हैं। तभी हमें बहुत सारी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। बहुत सारी मुश्किलें हमारे जीवन में आती हैं 

जिसकी वजह से हमें शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की तकलीफें उठानी पड़ती है। जिसका बहुत बुरा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। और शायद हम उससे पूरी जिंदगी फिर उबर नहीं पाते। 

जीवन परिवर्तन ही कुदरत का समाज का और प्रकृति का नियम है। और इस बदलाव को हमें मानना पड़ेगा। और अपने जीवन में बदलाव करना पड़ेगा। 


जीवन परिवर्तनों से ही बना है। इसलिए किसी परिवर्तन से घबराएं नहींं बल्कि उसे स्वीकार करें। कुछ परिवर्तन आपको सफलता दिलाएंगे। तो कुछ परिवर्तन आपको सफल होने का गुण सिखाएंगे। 

 

बदलाव ही जीवन का सत्य है, बदलाव ही जीवन है,(badlav he jeevan ka satya hai, Badlav he jeevan hai

 जीवन में बदलाव यही प्रकृति का सबसे बड़ा सत्य है। इससे हम जितनी जल्दी मान लें। और उसके अनुसार जीवन जीना शुरु कर दे। तो हमें बिल्कुल भी तकलीफ या कठिनाइयां नहीं होंगी। हमारा जीवन सुचारु रुप से चलता रहेगा। परंतु यदि हमने इस बदलाव को नहीं समझा तो हमारे जीवन में बहुत सारी कठिनाइयां आ सकती है। 

मैं आपको एक उदाहरण देता हूं। जिस तरह बहते पानी को अगर रोक दिया जाए।  तो कुछ समय के बाद वह पानी खराब होने लगेगा सड़ने लगेगा। और वह किसी के भी इस्तेमाल में नहीं आ पाएगा। फिर ना तो वह पानी पीने लायक रहेगा ना खेती करने के लायक रहेगा ना किसी को जीवन देने के लायक रहेगा। 

उसी तरह हमारा जीवन है। यदि हमने भी अपने जीवन में आए हुए बदलावों का सामना नहीं किया और उसके अनुसार अपने आप को नहीं बदला। तो कुछ समय के बाद हमारा भी जीवन उसी पानी की भांति सड़ने और खराब होने लगेगा। जो किसी भी उपयोग में नहीं आएगा। और एक दिन वह खत्म हो जाएगा। 

उसी तरह जीवन में बदलाव नहीं होगा तो जीवन बेकार हो जाएगा। क्योंकि बदलाव ही जीवन में सबसे बड़ा सत्य है। और हमें इस सत्य को मानना पड़ेगा। अपनी सोच में बदलाव हमें अपनी सोच में बदलाव करना पड़ेगा। 


 जीवन में खुशियों के लिए परिवर्तन बहुत जरूरी है, (jeevan me khushiyo ke liye parivartan bahut jaruri hai,) 

जीवन में खुशियों के लिए परिवर्तन बहुत जरूरी है। जिस पुराने तरीके से आज तक जो हम सोच रहे थे। उस तरीके से अगर हमें सफलता नहीं मिलती है। हमें तरक्की नहीं मिलती है। 

तब उसे छोड़कर हमें नए तरीकों से सोचना पड़ेगा। और उन तरीकों को जीवन में अपनाना पड़ेगा। बदलाव को हमें परेशानी के रूप में नहीं बल्कि एक अवसर के रूप में अपनी जिंदगी में लेना होगा। 

इस दुनिया में हो रहे बदलाव को नए तरीके से समझना पड़ेगा। जब आप इस बदलाव को नए तरीके से समझेंगे। तो यह बदलाव आपके लिए परेशानी नहीं बल्कि तरक्की के अवसर का कारण बनेंगे। 

 यदि इन आप अपनी सोच में बदलाव करके इन अवसरों को पहचान लेंगे। तो आप जीवन में सफल हो जाएंगे। और बदलाव के साथ जो परेशानियां आती हैं उन से छुटकारा पा जाएंगे। 

जीने के तरीकों में बदलाव, ( jeene ke tari koi me badlav) 

 हमें अपने जीने के तरीकों में बदलाव करना पड़ेगा। जब हम अपने जीने के तरीकों में बदलाव करेंगे। तब हम जो समाज में और इस दुनिया में बदलाव हो रहे हैं उसमें पूरी तरह से  ढाल पाएंगे। और अपना जीवन आसान बना पाएंगे।

  क्योंकि जब हम अपने जीने के तरीकों में बदलाव करना शुरू कर देंगे। उसी समय से हम बदलाव को मानसिक रूप से अपनाने के लिए तैयार हो जाएंगे।

 जब हम किसी बदलाव को मानसिक रूप से अपनाने के लिए तैयार हो जाते हैं। तो वह बदलाव हमको मुसीबत नहीं लगता। हमको एक चुनौती लगता है। और हम अपने आप को उस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार कर लेते हैं। 

इसलिए हमें सबसे पहले अपने जीने के तरीकों में बदलाव के लिए हमेशा तैयार रहना पड़ेगा। और समय-समय पर उसमें बदलाव करते रहना पड़ेगा।

मैं आपको दुसरा उदाहरण देता हूं। सबसे पहले इंसान  अपना सफर पैदल या बैलगाड़ी से ही तय किया करता था। धीरे-धीरे बदलाव हुआ। उसकी जिंदगी में साइकिल आई। वह अपना सफर साइकिल से तय करने लगा। 

फिर उसकी जिंदगी में बदलाव हुआ। तब उसकी जिंदगी में बाइक, स्कूटर आया। और वह  अपना सफर बाइक, स्कूटर  करने लगा। फिर और बदलाव आया आम आदमी की जिंदगी में कार मोटर गाड़ियां आ गई और वह अपना सफर कार मोटर गाड़ी से तय करने लगा। 

कहने का तात्पर्य यह है कि यदि इंसान पैदल से साइकिल पर जाने को तैयार नहीं होता। बदलाव करने को तैयार नहीं होता। तो आज उसकी जिंदगी इतनी आसान नहीं बनती। 

यह जरूरी नहीं है कि बदलाव हमें हमेशा तकलीफ दे। कई बार बदलाव हमें हमारी जिंदगी को भी आसान बना देता है। कि हमें अपने जीवन के तरीकों में बदलाव करना चाहिए। और नए बदलाव के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। 

क्या जीवन में बदलाव जरूरी है, (kya jeevan me badlav jaruri hai) 

 हां जीवन में बदलाव बहुत जरूरी है। जीवन में बदलाव लाने से आप हर उस माहौल का सामना कर सकेंगे। जो आपके सामने आने वाला है। हर उस परिस्थिति के लिए खुद को तैयार कर सकेंगे। जो आपके सामने आने वाली है।

 इसलिए मैं यह समझता हूं। कि जीवन में बदलाव बहुत जरूरी है। यदि हम अपने जीने के तरीकों में बदलाव नहीं करेंगे। तो हमारे सामने जो बदलाव हो रहे हैं। वह बदलाव के अनुसार हमारा जीवन मुश्किल हो पाएगा। और हमें बहुत ही तकलीफों का सामना करना पड़ेगा। 

इसलिए जीने के तरीकों में बदलाव बहुत जरूरी है। ताकि जैसा भी आपके सामने माहौल हो वैसे माहौल में आप अपने आप को डाल सके ताकि आपका जीवन आसान हो सके। 

जीवन में जिद्दी होना बहुत जरूरी है, (jeevan mein jiddi hona bahut jaruri hai) 

यदि आप अपने जीवन में सफलता के लिए बहुत जिद्दी हैं। तो आप अपने जीवन में होने वाले हर परिवर्तन और हर बदलाव का सही तरीके से सामना करेंगे। उसे अपने जीवन में सही तरीके से इस्तेमाल कर नए अवसर ढूंढ लेंगे। और अपनी सफलता तक जाने वाले रास्ते को पहचान लेंगे।  

यदि आपकी सोच आपकी सफलता के प्रति पक्की नहीं है। तो आप फिर अपने आसपास और और पूरी दुनिया में होने वाले बदलाव से परेशान हो जाएंगे। और उसका सही तरीके से सामना नहीं करेंगे। 

जीवन में प्रैक्टिकल होना बहुत जरूरी है,

आपकी सोच जीवन के प्रति प्रैक्टिकल होना बहुत जरूरी है। क्योंकि जब आपकी सोच एकदम प्रैक्टिकल होगी। तब आप हर उस नई तकनीक, हर उस नए बदलाव, हर उस परिस्थिति, हर उस नई चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। 

जब आपकी सोच जीवन के प्रति प्रैक्टिकल हो होगी। तब आप हर कार्य को बेहतर तरीके से करने की कोशिश करेंगे। उस कार्य में होने वाले बदलाव को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करेंगे। परिस्थितियों में होने वाले बदलाव को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करेंगे। 

क्योंकि आपकी प्रैक्टिकल सोच ही आपको हर उस बदलाव के साथ कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगी। और आप उस काम को कर पाएंगे।

 यदि आपकी सोच प्रैक्टिकल नहीं होगी। तो आप किसी को बदलाव को आसानी से समझ नहीं पाएंगे। और खुद को उसके अनुसार ढाल नहीं पाएंगे। जिससे आपका जीवन और आपका कार्य बहुत कठिन हो जाएगा। तब शायद आप उस कार्य को ना कर सके। 

इसलिए जीवन में प्रैक्टिकल होना बहुत जरूरी है। तब आप किसी भी काम की शुरुआत करेंगे। उसे बहुत ही प्रैक्टिकल तरीके से करेंगे। उस काम की पूरी हकीकत उसका नेचर और उस काम के करने के तरीकों में पूरी तरह सोच-विचार करके आप उस काम की शुरुआत करेंगे। किसी काम को करने के लिए पूरी योजना बनाकर उस काम को करेंगे। उस काम के हर अच्छे और बुरे पहलू पर विचार करेंगे।

 

दैनिक जीवन में लाए बदलाव लाए, (danik jeevan mein badlaav laye) 

 आप अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव लाए यही छोटे-छोटे बदलाव आपको बड़े बड़े बदलाव का सामना करने के लिए प्रेरित करेंगे। क्योंकि जब परिस्थितियां अनुकूल रहती है। तब हमें किसी चीज का पता नहीं चलता। 

लेकिन जब परिस्थितियां प्रतिकूल हो जाती है। और हमारे हिसाब से नहीं चलती। तब हमें बदलाव अपनाने की जरूरत पड़ती है।  

हमें सदा अनुकूल और प्रतिकूल दोनों तरह की परिस्थितियों के लिए तैयार रहना चाहिए। यदि हम परिस्थितियां हमारे पक्ष में हैं। तो भी हमें तैयार रहना चाहिए। और परिस्थितियां हमारे विपक्ष में तो भी हम इसके लिए तैयार रहना चाहिए। 

जितने भी महान और बड़े लोग हुए हैं। उन्होंने प्रकृति के बदलाव को सही समय पर पहचाना और  अपने दैनिक जीवन में बदलाव लाया और उसके अनुसार कार्य किया। और अपनी जिंदगी में बेहतरीन सफलता पाई। 

क्योंकि जब आप जब आप अपने दैनिक जीवन में बदलाव लाएंगेे। तब परिस्थितियां आपके के अनुसार बदलने लगेंगी। उदाहरण के लिए यदि आप सुबह 5:00 बजे उठकर सैर करना शुरू कर देंगे तो आपका स्वास्थ्य और शरीर आपके हिसाब से  चलना शुरु कर देगा। 

 अब यह आपको सोचना है। कि आप अपने जीवन में कितने प्रैक्टिकल है। जितना ज्यादा आप जीवन में प्रैक्टिकल होंगे। उतना ज्यादा सफलता के नए अवसर आपके सामने आएंगे।


समय, बदलाव, समाधान,और सफलता, ( samay, badlaav, samadhaan,  or safalta) 

समय पर बदलाव को अपनाना चाहिए। और इसके महत्व को समझना चाहिए। यदि हम सभी बदलावों को बदलाव को समय पर अपना लेंगे। तो शायद बदलाव के कारण जो आपके सामने  जीवन मे समस्याएं आ रही हैं। आप उस समस्याओं का समाधान पा लेंगे। उन मुसीबतों से छुटकारा पा लेंगे। और अपनी सफलता की तरफ मजबूत कदम बढ़ा देंगे। क्योंकि बदलाव को सही समय पर पहचान कर उसके अनुसार अपना कार्य करेंगे तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। 


 जीवन में बदलाव चाहते हैं, तो खुद से पहल करें, (Jeevan mein badlaav chahthe hai, To khud se pahal kare,)

आप भी अपने जीवन में बदलाव चाहते हैं। जीवन में सफलता तरक्की चाहते हैं। तो सबसे पहले अपने आप को बदलना शुरू कीजिए। अपनी सोच को बदलना शुरू कीजिए। सबसे पहले अपने आप में बदलाव लाएं। अपने काम करने के तरीकों में बदलाव लाएं। अपने रोजमर्रा में जिंदगी जीने के तरीकों में बदलाव लाएं। 

जब आप अपने आप से शुरुआत करेंगे तो आप अपने आसपास होने वाले बदलाव को महसूस कर सकेंगे। आप यह जान सकेंगे। कि परिस्थितियां किस हिसाब से चल रही हैं। यदि वह आपके हिसाब से चल रही है। तो सही है। यदि वह आपके हिसाब से नहीं चल रही है। तो आपको उन स्थितियों के उन परिस्थितियों के हिसाब से चलना होगा। 

जब आप अपने आप में बदलाव लाएंगे। तो आपको आपके हर तरफ बदलाव दिखाई देने लगेगा। लेकिन जब तक आप खुद को नहीं बदलेंगे। आपको अपने चारों और कभी भी बदलाव दिखाई नहीं देगा। आपके आसपास क्या हो रहा है। आपको समझ में नहीं आएगा। आप आने वाली परिस्थितियों का सही तरीके सामना नहीं कर पाएंगे। आप आने वाले समय का सही तरीके सामना नहीं कर पाएंगे। 

और होगा ऐसा की परिस्थितियां और समय आप के ना चाहते हुए भी आपको को बदलना शुरू कर देंगे। और जब समय और परिस्थितियां आपको बदलना  शुरू करती है।  और तब आप उसके लिए तैयार नहीं होते। तो वह बदलाव हमेशा आपके खिलाफ ही होगा। आपको सही रास्ता नहीं दे पाएगा। 


मैं आपको तीसरा उदाहरण देता हूं।

 मुकेश अंबानी  इंटरनेट की दुनिया में आने वाली क्रांति को पहचान चुके थे  तब उन्होंने जिओ कंपनी लॉन्च की। उन्हें इंटरनेट की ताकत का अंदाजा लग चुका था। वह समझ चुके थे कि आने वाले समय सिर्फ और सिर्फ इंटरनेट का होगा। और उसी के अनुसार उन्होंने अपनी कंपनी जिओ को डिजाइन किया। 

तब जहां लोगों को एक महीने में  रिचार्ज करने पर 1 जीबी डाटा मिलता था। तब मुकेश अंबानी ने  इंटरनेट की दुनिया में  क्रांति ला दी बहुत बड़ा बदलाव किया। उस समय मुकेश अंबानी की कंपनी जिओ ने  अपने हर कस्टमर को हर रोज एक जीबी डाटा 6 महीने तक फ्री मैं दिया। और अच्छे तरीके से से इसे पूरा किया।

इसका परिणाम आज पूरी दुनिया के सामने है। जिओ कंपनी कुछ ही सालों मे सफलता की बुलंदियों को छू रही हैं। और बड़े बड़े विदेशी कंपनियां जैसे माइक्रोसॉफ्टट फेसबुक आज जिओ कंपनी में इनवेस्ट कर रही है। 

क्या लगता है आपको जिओ ने क्या आसानी से तरक्की हासिल कर ली। जी नहीं जियो ने 10 साल पहले ही आने वाले बदलाव को समझ लिया। और अपने आपको उस बदलाव के अनुसार डिजाइन किया। 

हर उस परिस्थिति के लिए अपने आपको तैयार किया। जो उसके खिलाफ जा सकती थी। और उन परिस्थितियों के अनुसार कार्य किया सही दिशा में लगातार कार्य किया। और इतनी बड़ी सफलता हासिल की। अगर उन्होंने इस बदलाव को नहीं पहचाना होता। और उस बदलाव के अनुसार कार्य नहीं किया होता। तो उन्हें इतनी बड़ी सफलता शायद ही कभी मिल पाती। 

इसे भी  पढ़ें

         जीवन क्या है

       जीवन की चुनौतियों का सामना कैसे करें
 
          

इसलिए कोई भी अच्छी पहल करने से संकोच मत करिए। क्योंकि आपकी पहल से ही बदलाव की शुरुआत होगी। हर काम कभी न कभी पहली बार होता है। आपका काम और पहल ही लोगों के सोचने के तरीकों में और काम करने के तरीकों में बदलाव लाता है। 

 जीवन में खुश रहने के लिए बदलाव जरूरी है। जीवन में परिवर्तन के लिए बदलाव बहुत जरूरी है। क्योंकि बदलाव ही जीवन है। इसलिए जीवन में बदलाव के महत्व को पहचाने और यह सोचे कि आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव कैसे करना है। क्योंकि बदला भी जीवन को सुख में बदलने का तरीका है।

बदलाव से कभी मत डरिए इसको परेशानी नहीं बल्कि एक अवसर समझिए। क्योंकि बदलाव ही आपको जीवन जीने का ढंग सिखाता है। क्योंकि यदि आप अपने अंदर बदलाव नहीं लाएंगे। तो आपका जीवन बहुत कठिन हो जाएगा। 

आपको जीवन में बदलाव से डर क्यों लगता है। बदलाव से डरिए मत बल्कि उसे अपने जीवन में अपनाए और उसे एक अवसर समझे। अपने जीवन को पूरी तरह बदले और तरक्की करें।

 तो आप लोग भी अपने जीवन में परिवर्तन के प्रति तैयार हो जाइए। और उस परिवर्तन को परेशानी ना बनाकर एक अवसर में अवसर में बदलिए। ताकि आप जीवन में सफलता पा सके सफलता की ऊंचाइयों को छू सके और मनचाहा मुकाम हासिल कर सकें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ