Ad Code

क्या एक विचार हमारी पूरी दुनिया, हमारा पूरा जीवन बदल सकता है, (kya eak vichar hamari puri duniya hamari pura jeevan Nadal sakta hai

इस आर्टिकल में क्या एक विचार हमारा पूरा जीवन बदल सकता है, क्या एक विचार हमारी पूरी जिंदगी बदल सकता है, क्या एक विचार हमारा पूरा वर्तमान और भविष्य बदल सकता है, क्या एक विचार हमारे जीने का तरीका बदल सकता है, और क्या एक विचार हमें जीवन में सफलता की ओर ले जा सकता है, इन सब बातों को बताया गया है


क्या एक विचार हमारा पूरा जीवन, हमारी पूरी दुनिया बदल सकता है


क्या एक विचार  हमारा पूरा जीवन बदल सकता है,


क्या एक विचार हमारा पूरा जीवन हमारी पूरी दुनिया बदल सकता है।यह बहुत ही जटिल लेकिन बहुत ही अच्छा प्रश्न है। और यह प्रश्न हर एक इंसान के मन में चलता रहता है।


यह आपने बहुत सारी जगह पर पढा़ भी होगा, सुना भी होगा, देखा भी होगा। बहुत सारे लोग कहते हैं कि आपका एक विचार आपकी जिंदगी बदल सकता है।परंतु हमारे मन में तो हजारों विचार आते हैं। उनसे हमारी जिंदगी तो नहीं बदली उल्टा परेशानियां बढ़ गई।


तो क्या लगता है कि हमारी एक अच्छी सोच हमारा एक अच्छा विचार क्या हमारा पूरा जीवन बदल सकता है। आज हम इसी पर बात करेंगे कि यह बात सही है,और अगर सही है तो कितनी सही है। और गलत है तो क्यों गलत है।


कामयाब लोग अपने विचारों अपने फैसलों से दुनिया बदल देते हैं। और नाकामयाब लोग दूसरों के डर के कारण अपने विचार बदल देते है। 

 

दोस्तों यह बात बिल्कुल सही है। कि आपकी एक सोच आपका एक विचार आपकी पूरी जिंदगी बदल सकता है। यदि आप कुछ अपने बारे में अच्छा सोचते हैं। कुछ अपने भविष्य के बारे में अच्छा सोचते हैं। तो उसी अच्छी सोच के साथ आप काम करना शुरू कर देते हैं।


जब आप किसी काम की शुरुआत एक अच्छी और सही सोच के साथ करते हैं। सही विचार के साथ करते हैं। तो उसका काम में आपको सफलता मिलने के जो मौके हैं वह बढ़ जाते हैं। और आप अपने उस कार्य में सफल हो जाते हैं।


विचारों में बहुत शक्ति होती है, विचारों में बहुत ताकत होती है। इंसान के दिमाग में हमेशा दो तरह के विचार चलते हैं। एक अच्छे विचार, और एक बुरे विचार, और आज एक आम इंसान के दिमाग में अच्छे विचार से  ज्यादा हर समय बुरे विचार और नकारात्मक विचार चलते हैं।


चाहे वह नकारात्मक विचार उसके काम से संबंधित हो, उसके परिवार से संबंधित हो, या उसके भविष्य संबंधित हो। हमेशा उसके विचारों में नकारात्मकता बनी रहती है। और वह उसी सोच के साथ जीवन जीता है और खुद को बदलने की कोशिश नहीं करता।


लेकिन जिसकी जिंदगी में सकारात्मक सोच होती है, जिसकी जिंदगी में अच्छे विचार होते हैं, अच्छी सोच होती है। वह हमेशा अपनी जिंदगी को बदलने की कोशिश करता है। वह हमेशा अपनी जिंदगी में कुछ अच्छा करने की कोशिश करता है। वह हमेशा बुरी चीजों और बुरी बातों से खुद को दूर रखने की कोशिश करता है। 


वह हमेशा अपने आपको एक अच्छे और ऊंचे स्थान पर देखना चाहता है। वह हमेशा अपने आपको तरक्की करते हुए देखना चाहता है। वह हमेशा अपने आपको जीवन में सबसे ऊंचा मुकाम हासिल करते हुए देखना चाहता है। तो  आपके विचार और  आपकी सोच अगर सही तरीके से चल रही है तो आपको बहुत आगे और बहुत ऊपर लेकर जाती है। और यही आपके विचार अगर नकारात्मक है सही नहीं है। तो आपका पूरा जीवन खराब हो सकता है।


जिस तरह दीमक एक अच्छी भली लकड़ी को एक मजबूत लकड़ी को भी खोखला कर देता है। उसी तरह हमारे बुरे विचार हमारे जीवन को खोखला कर सकते है।  हमारे जीवन को खराब कर सकते हैं। 


परंतु यदि उस लकड़ी पर अच्छे तरीके से पेंट किया हुआ रहेगा। तो उसमें दीमक नहीं लग पाता उसी तरह यदि हमारे विचार हमारी सोच अच्छी रहेगी। तो हमारा जीवन खराब नहीं होगा। बल्कि हम जीवन में बहुत बड़ी तरक्की हासिल करेंगे।


एक निराशावादी व्यक्ति एक नकारात्मक व्यक्ति किसी भी काम के दुष्परिणाम ढूंढ ही लेता है। परंतु एक आशावादी व्यक्ति एक अच्छी सोच वाला व्यक्ति अच्छे विचार वाला व्यक्ति एक मुश्किल काम को भी करने का अवसर ढूंढ ही लेता है।

 

एक विचार का दो लोगों के लिए अलग-अलग मतलब हो सकता है। एक के लिए जो विचार सही हो सकता है।पर  दूसरे के लिए वह विचार गलत हो सकता है।


मैं आपको एक उदाहरण देता हूं आप स्पोर्ट्समैन बनना चाहते हैं। लेकिन आप के मां पिता जी आपको डॉक्टर बनाना चाहते हैं। और उनके कहने से यदि आपने एमबीबीएस में एडमिशन ले भी लिया और आप डॉक्टर बनने के लिए राजी हो भी गए। तो क्या लगता है यह विचार सही होगा।


देखिए अगर आपके मां-बाप के नजरिए से आप सोचेंगे। तो आपके लिए उनका यह विचार सही होगा। क्योंकि हर मां बाप अपने बच्चों को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। हर मां बाप यह सोच रहती है कि मेरा बच्चा अच्छा डॉक्टर, या अच्छा इंजीनियर बने। और यह उनकी सोच अपने बच्चों के लिए लेकर बहुत ही अच्छी है।


लेकिन अगर आप स्पोर्ट्समैन  ना बनकर डॉक्टर बनने की तैयारी करते हैं। तो क्या आपकी यह सोच यह विचार आपके लिए अच्छा है। आपके नजरिए से यह विचार बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।


क्योंकि जिस चीज को आप पसंद करते हैं जिस प्रोफेशन को आप पसंद करते हैं। उसको छोड़ कर आप दूसरे आप किसी दूसरे प्रोफेशन में जाएंगे तो आप दूसरे प्रोफेशन के साथ ईमानदारी से काम नहीं कर पाएंगे। आप उसमें अपना 100% कभी भी नहीं दे पाएंगे।


क्योंकि जिस काम की तरफ आपके विचार आपकी सोच जा रही है। उस काम को पूरी लगन और पूरी मेहनत के साथ करेंगे। और यदि किसी दूसरे का विचार भले वह कितना ही अच्छा होगा। अगर आपके ऊपर थोपा जाएगा। तो आप कभी भी उस पर खरे नहीं उतरेंगे।

अगर  आपका जो विचार है। अब उसके हिसाब से काम करेंगे। तो आप बहुत आगे जाएंगे, आप अपनी जिंदगी को बना लेंगे, अपने भविष्य को बना लेंगे।


बहुत सारे महान लोगों ने भी कहा है। काम वह करिए जिसमें आपको मजा आए। जिसमें आपको प्रसन्नता का अनुभव हो। जिस काम को करने से आपको खुशी मिले। वह काम मत करिए जिसमें दूसरे खुश हो पर आपको खुशी ना मिले। हमेशा वही काम करिए जिसमें आपको खुशी आपको प्रसन्नता मिले।

 

तो दूसरों के विचार से भी आप काम करेंगे तो आप अपने जीवन में कभी भी अपने मन मुताबिक सफलता हासिल नहीं कर पाएंगे। 


अगर अपने विचारों से जीवन में आगे बढ़ने कोशिश करेंगे। तो भले शुरु में आपको तकलीफ होगी, भले शुरू में आपको थोड़ा डर लगेगा, कठिनाई होगी।


लेकिन आपका विचार अगर सही है। तो वह आपकी पूरी जिंदगी, आपके पूरे परिवार की जिंदगी, और आपके आने वाले पीढ़ियों की भी जिंदगी बदल देगा।


यह आपके विचार इतने ताकतवर हैं, इतने पावरफुल है। उसको कभी भी हल्के मत लीजिए। अपने विचारों को हमेशा अपनी ताकत बनाइए। अपने अच्छे विचारों को हमेशा अपना एक मजबूत हथियार बनाइए। जिससे आप जिंदगी की लड़ाई लड़ सके। जिससे आप जिंदगी में सफलता के रास्ते पर चल सके।


ऐसा करके आप भी वही काम करेंगे जो इस दुनिया में बहुत सारे महान लोगों ने किया है। यदि आपको भी उन लोगों की श्रेणी में आना है तो आपको भी वही तरीका अपनाना पड़ेगा जो उन लोगों ने अपनाया।


 उन लोगों ने हमेशा अपने विचारों पर भरोसा किया। उन्होंने हमेशा अपनी सोच पर और अपनी खुद की ताकत पर भरोसा किया। इसके लिए आज पूरी दुनिया में उनका नाम है। चाहे वह इस दुनिया में है या नहीं है, तो भी दुनिया उनको याद करती है। तो हमारे विचारों की इतनी ताकत होती है। हमारे विचार इतने पावरफुल होते हैं।


जीवन वही है जो हम जी रहे हैं हम यह करेंगे हम वह करेंगे वह सिर्फ हमारा एक सपना है 

 

ज्यादा सोचने से अच्छा अच्छे विचारों पर काम करना शुरू करो,

दोस्तों सपने और विचार में बहुत फर्क होता है। सपने सिर्फ हम अपनी खुशी के लिए अपने आप को खुश करने के लिए देखते हैं। मैं ऐसा करूंगा, मैं वैसा करूंगा, और उन सपनों के बारे में सोच कर सिर्फ हम खुश हो सकते हैं।


परंतु हकीकत में उससे कुछ भी नहीं होता। पर जो हमारे विचार हैं वह हमें किसी काम को करने के लिए प्रेरित करते हैं। वह हमें किसी काम को पूरा करने के लिए प्रेरित करते हैं। वह हमें किसी काम में सफलता पाने के लिए प्रेरित करते हैं।


तो सिर्फ आप सिर्फ सफलता के सपने मत देखिए बल्कि अपने अच्छे विचारों पर काम करना शुरू कीजिए। इसलिए ज्यादा सोचने से  ज्यादा सपने देखने से  बेहतर है जो आपके पास अच्छे विचार है। उन पर काम करना शुरू कीजिए। और जीवन में तरक्की पाइए।

यदि आपके कामयाब होने का विचार एकदम मजबूत है। तो फिर कोई भी मुश्किल कोई परेशानी आपको आपकी सफलता से दूर नहीं कर सकती।


यदि आप भी अपने जीवन में अपने विचारों को पावरफुल और ताकतवर कराना चाहते हैं। तो हमेशा अच्छे विचार मन में लाएं। हमेशा अच्छी तरक्की के विचार अपने मन में लाएं। ताकि आप जब तक काम कर सके तो अब जिंदगी में बेहतरीन सफलता पा सके।




Read more

क्या है जीवन का सबसे कड़वा सच

अपने मां-बाप को खुश कैसे रखें

क्या आप जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको खुद पर भरोसा करना होगा

क्या है जीवन में सफलता पाने के आसान तरीके



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ