इस आर्टिकल में हमने जीवन में आगे कैसे बढ़े, जीवन में बड़ी सफलता कैसे हासिल करें, जीवन में अपने आप पर भरोसा किस प्रकार करें, और सफलता के लिए कौन-कौन से प्रयास करें, इन सब बातों के बारे में बताया गया है
जीवन में आगे बढ़ना है तो खुद पर भरोसा करना होगा, (If you want to move ahead in life you have to believe in yourself.)
जीवन में यदि आपको आगे बढ़ना है, जीवन में आपको बड़ी सफलता हासिल करनी है, जीवन में आपको बड़ा मुकाम हासिल करना है, जीवन में आपको बहुत ज्यादा ऊंचाइयों को छूना है।
क्या आप खुद पर भरोसा करते हैं
यदि आप अपने जीवन में यह सब चीजों को करना चाहते हैं। इन सब बातों को अपने जीवन में लाना चाहते हैं। तो आपको जो सबसे पहला काम करना होगा। वह यह कि आपको खुद पर भरोसा करना करना होगा।
क्योंकि आप इन सब बातों को अपने जीवन में लाना तो चाहते हैं। परंतु उम्मीद आप दूसरों से करते हैं। तो यह कभी भी नहीं होगा।
क्या आप जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं
यदि जीवन में आपको आगे बढ़ना है। तो आपको अपने आप पर भरोसा करना होगा। जीवन में बहुत सारे मोड़ आएंगे। जब आपको आगे बढ़ने के लिए एक बड़ा और कठिन फैसला लेना होगा। और हम में से लगभग 90% लोग इसी वक्त रुक जाते हैं। पर बड़ा फैसला नहीं लेते। इसी वजह से हम जिंदगी में कुछ बड़ा नहीं कर पाते।
क्या एक फैसला किसी की जिंदगी बदल सकता है
जब भी आपके पास कुछ बड़ा करने का मौका आए। जब भी आपके पास कोई कठिन फैसला लेने का समय आए। तो आप उस फैसले को जरूर कीजिए।
क्योंकि वह एक फैसला शायद आपकी जिंदगी पूरी तरह से बदल सकता है। नहीं तो जैसी जिंदगी आप जी रहे हैं। वह तो चलती ही रहेगी। उसमें कोई बदलाव होने वाला नहीं है।
लेकिन आपका एक कठिन फैसला आपको जिंदगी की ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। इसलिए आप भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए कठिन फैसले लेने से बिल्कुल मत घबराए और हमेशा सकारात्मक होकर उन फैसलों को ले ताकि आप जीवन में आगे बढ़ सके।
बहुत सारे महान लोगों ने भी कहा है। सफलता और असफलता में सिर्फ एक अक्षर का ही अंतर है। यदि वह अक्षर जोड़ दो तो आप असफल हो जाएंगे। और यदि वह अक्षर हटा दो तो आप सफल हो जाएंगे।
तो हमारे और हमारी कामयाबी के बीच में भी सिर्फ इतना ही फासला और फर्क होता है। यदि हमने उस फासले को पहचान लिया इस फर्क को पहचान लिया तो हम अपनी जिंदगी को बहुत बेहतरीन तरीके से चला पाएंगे।
जीवन में सब कुछ हासिल कर पाएंगे। जीवन में आगे बढ़ पाएंगे। और यदि हमने एक उस फर्क को नहीं पहचाना तो जो जीवन आप जी रहे हैं। वही जीवन आप पूरी जिंदगी जीते रहेंगे। और अंत में इस दुनिया को छोड़कर चले जाएंगे। और कुछ भी बड़ा नहीं कर पाएंगे।
कुछ बड़ा करने के लिए धैर्य रखना बहुत जरूरी है (It is very important to have patience to do something big)
जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए जो सबसे महत्वपूर्ण है वह है आपका धैर्य। क्योंकि जब आप खुद पर भरोसा करना शुरू करते हैं। और उस भरोसा किसी काम की शुरुआत करते हैं। तो आपको धैर्य रखना बहुत जरूरी है।
ऐसा ना हो कि आपने काम तो शुरू किया लेकिन थोड़े समय में आप घबराने लगे। कि कहीं आपने यह गलत तो नहीं कर दिया। और आपने उस काम को छोड़ दिया।
ऐसा मत कीजिए जब भी आप किसी काम की शुरुआत करते हैं। तो उसके परिणाम के लिए थोड़ा धैर्य रखिए। और जो भी परिणाम आपने सोचा है। उस परिणाम के आने तक इंतजार कीजिए।
क्योंकि तुरंत किसी भी काम का परिणाम नहीं निकलता। लेकिन यदि सही तरीके से खुद पर भरोसा रख कर उस काम को लगातार करते रहे तो उसका बेहतरीन परिणाम निकलता है। इसलिए अगर कुछ जीवन में बड़ा करना है तो धैर्य का साथ कभी मत छोड़िए और हमेशा धैर्य रखिए।
दूसरों को बदलने की बजाय खुद को बदलने की कोशिश कीजिए, (Try to change yourself instead of changing others)
जीवन में जो बड़ा सपना आपने देखा है। तो उस बड़े सपने को पूरा भी आपको ही करना है। इसके लिए आप दूसरों से उम्मीद मत कीजिए। और अपने सपने के लिए दूसरों के विचार और सोच को मत बदलिए। उसकी बजाय आप खुद को बदलने की कोशिश कीजिए। अपनी सोच अपने विचारों को बदलिए।
क्योंकि आपके बदले यह सोच और आपके विचार ही आपको सफलता के रास्ते तक लेकर जाएंगे। लेकिन यदि आप यह सोचेंगे कि मैं दूसरों की सोच बदल दूं तब वह लोग मेरे लिए काम करेगे और में सफल हो जाऊंगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। तो आप दूसरों की सोच मत बदलिए। बल्कि अपनी सोच बदल कर काम की शुरुआत कीजिए।
जीवन में तरक्की पाने के लिए हमें सबसे ज्यादा खुद को ही सहारे की जरूरत होती है
जीवन में कुछ बड़ा करना है, जीवन में तरक्की पानी है, तो दूसरों का सहारा मत लीजिए। दूसरों के सहारे अपना काम करने की कोशिश मत कीजिए। बल्कि खुद का सहारा बनिए। अपने आप का सहारा बनिए।
जब आप अपने आप खुद का सहारा बनकर काम की शुरुआत करेंगे। तो आप हमेशा उस काम में बहुत अच्छे तरीके से सफल होगें।
परंतु यदि आप दूसरों का सहारा लेकर किसी काम की शुरुआत करेंगे।तो उस काम में सफलता मिलने बहुत ही मुश्किल है। जीवन में तरक्की पाने के लिए आप खुद का सहारा बनिए और अपने भरोसे पर किसी भी काम की शुरुआत कीजिए।
क्योंकि एक महान विद्वान ने कहा है कि तरक्की और सफलता हमेशा अपने कंधों से ही हासिल की जाती है दूसरों के कंधों पर तो जनाजा या अर्थी निकलती है
अपने विचारों को मजबूत बनाइए, (strengthen your thoughts)
जब आप किसी नए काम की शुरुआत करते हैं। तो अपने विचारों को मजबूत बनाइए। और उस काम को करने के तरीके पर विचार कीजिए।
जब तक आपके विचार मजबूत नहीं होंगे तब तक आप किसी भी काम की शुरुआत सही तरीके से और सही भरोसे से नहीं कर पाएंगे।
तो आपके विचारों का मजबूत होना बहुत आवश्यक है। तभी आप एक अच्छा और एक बेहतरीन काम कर पाएंगे। हमेशा अपने विचारों को मजबूत बनाइए। और हमेशा अपनी सोच और अपना पक्ष मजबूती के साथ रखिए।
मानसिक रूप से मजबूत रहिए
जब आप खुद पर भरोसा करना शुरू करते हैं। और किसी काम की शुरुआत करते हैं। तो आप अपने आप को मानसिक रूप से मजबूत रखिए।
क्योंकि जीवन में ऐसे बहुत सारे मोड़ या मौके आएंगे जब लोग आप का मनोबल तोड़ने की कोशिश करेंगे। जब लोग आप को पीछे धकेलने कोशिश करेंगे। उस समय आपका धैर्य और आपका मानसिक मनोबल ही काम आएगा।
आप यदि मानसिक रूप से मजबूत हैं तो कोई भी आपका मनोबल तोड़ नहीं पाएगा। आप की ताकत को कम नहीं कर पाएगा। और आप अपने काम को सही तरीके से कर पाएंगे। और बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे।
तो यदि आपको जीवन में बड़ा करना है कुछ बड़ा हासिल करना है। तो सबसे पहले आपको अपने आप को मानसिक रूप से बहुत मजबूत रखना होगा।
क्योंकि यही मजबूती आपको छोटी या बड़ी सभी कठिनाइयों से लड़ने की प्रेरणा देगी। और आप सब कठिनाइयों को पार करके अपने काम में आगे बढ़ पाएंगे।
तो जीवन में यदि आपको आगे बढ़ना है। तो खुद पर भरोसा कीजिए। दूसरों का सहारा लेने की अपेक्षा दूसरों का सहारा बनिए और अपने काम को अपने भरोसे पर आगे लेकर जाइए अपने कंधों पर आगे लेकर जाए। तभी आप सही तरीके सफलता पा पाएंगे। और आप जीवन में सफलता का आनंद उठा पाएंगे।
Read more
इंसान को जीवन के फैसले जोश और गुस्से में क्यों नहीं करने चाहिए
क्या है जीवन में सफलता पाने के आसान तरीके
क्यों लोग जीवन में गरीब रह जाते हैं
0 टिप्पणियाँ
If you have any questions or doubts. Please let me know