Ad Code

आपके व्यक्तित्व का आपके जीवन में क्या प्रभाव पड़ता है, ( aapake vyaktitv ka aapake jeevan mein kya prabhaav padata hai)

इस आर्टिकल में प्रभावशाली व्यक्तित्व, व्यक्तित्व विकास, व्यक्तित्व के गुण, प्रभावशाली व्यक्तित्व क्या है, प्रभावशाली व्यक्तित्व कैसे बनाएं, व्यक्तित्व कैसे पहचाने, इन सब बातों को बताया गया

आपके व्यक्तित्व का आपके जीवन में क्या प्रभाव पड़ता है


आपके व्यक्तित्व का आपके जीवन में क्या प्रभाव पड़ता है,(How does your personality affect your life?)


हर इंसान का उसके जीवन में उसके व्यक्तित्व पर बहुत प्रभाव पड़ता है। हर इंसान की जिंदगी उसके व्यक्तित्व के आसपास ही घूमती रहती है।


आपका व्यक्तित्व कैसा है

जैसा आपका व्यक्तित्व होता है। वैसा ही आप जिंदगी में काम करते हैं, वैसे ही जिंदगी में आप सफलता पाते हैं। किसी भी इंसान के जीवन को आगे बढ़ाने या पीछे रखने में व्यक्तित्व का बहुत बड़ा हाथ होता है।


क्योंकि आपका व्यक्तित्व आपको या तो आप की भीड़ में अलग पहचान कर आएगा, या आप उस भीड़  का हिस्सा बनाएगा। यदि आपका व्यक्तित्व लोगों से अलग नहीं है, तो आप उस भीड़ में खो जाएंगे। परंतु यदि आपका व्यक्तित्व सबसे अलग है। तो आप उस भीड़ में से अपनी एक अलग पहचान बनाएगे। 


कहने का तात्पर्य है कि आपकी आज जो भी पहचान है, आपकी आज जो भी शख्सियत है, वह आपके व्यक्तित्व की वजह से ही है। जैसे जैसे आपके व्यक्तित्व में निखार आता जाएगा। वैसे ही आप जिंदगी में आगे भी बढ़ते जाएंगे।


इसलिए जीवन में आपको अगर बड़ी सफलता हासिल कर करनी है, जीवन में आपको अपनी अलग पहचान बनानी है, तो आपको अपने व्यक्तित्व को निकालना होगा। और जैसे-जैसे आप अपने व्यक्तित्व को निखारने जाएंगे वैसे वैसे आप जिंदगी में तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते जाएंगे।


व्यक्तित्व विकास

देखिए आपके जीवन में चाहे आप नौकरी करते हो, चाहे आप कोई व्यवसाय करते हो। उस नौकरी या बिजनेस की सफलता में आपके व्यक्तित्व का बहुत बड़ा हाथ होता है।


यदि आप किसी कंपनी में नौकरी करते हैं। और यदि आपका व्यक्तित्व ऐसा है, कि आप लोगों से मिलजुल कर रहते हैं, आप लोगों की बातों को सुनते हैं, सही तरीके से उनके साथ काम करते हैं, तो जल्दी ही आप अपनी कंपनी में तरक्की पा सकते हैं।जल्दी आगे बढ़ सकते हैं।


इसके विपरीत यदि आपका व्यक्तित्व अच्छा नहीं है, आप लोगों के साथ मिलजुल नहीं पाते, आप उनके साथ मेलजोल नहीं बना पाते हैं, आप उनके साथ सही तरीके से बातचीत नहीं करते हैं। सही तरीके से काम नहीं कर पाते। तो आप अपनी नौकरी में कभी भी सफलता नहीं पा पाएंगे।


उसी तरह एक बिजनेस में यदि आपके पास जो लोग काम करते हैं। आप उनकी छोटी-छोटी जरूरतों पर उनके ऊपर चिल्ला आएंगे, उनके साथ सही तरीके से बातचीत नहीं करेंगे, अगर ऐसा आपका व्यक्तित्व होगा तो आप कभी भी अपने काम में सफलता नहीं पा पाएंगे।


कोई भी इंसान आपके साथ जुड़कर काम नहीं करेगा। अगर आपके साथ काम करना भी चाहेगा तो आपका जो व्यक्तित्व है, उसको आपके साथ काम करने नहीं देगा। और आपके आदमी आपके लोग हमेशा आपसे दूर होते जाएंगे।


यदि आपको बिजनेस में भी सफल होना है। तो अपने व्यक्तित्व निखार लाना ही पड़ेगा, यदि आप अपने लोगों के साथ सही तरीके से पेश नहीं आएंगे, सही तरीके से व्यवहार नहीं करेंगे तो आप जीवन में सफलता नहीं पाएंगे।


अच्छे व्यक्तित्व के गुण क्या है,(what are the qualities of a good personality in hindi) 


मैं आपको एक उदाहरण देता हूं। मान लीजिए एक लेबर कांट्रेक्टर जो लोगों को किसी भी साइट पर काम करने के लिए लगाता है। अच्छा नहीं है, हमेशा लोगों  के ऊपर चिल्लाता है। 


वह किसी की भी बीमारी दुखिया तकलीफ में भी उनको नहीं समझता उनकी परेशानी को नहीं समझता, वह सिर्फ अपना काम निकालने देखता है, और सिर्फ अपना काम करना चाहता है।


तो ऐसा इंसान अपने लोगों के साथ एक रिश्ता नहीं बना पाता। ऐसे व्यक्तित्व वाला इंसान अपनी एक अच्छी टीम नहीं बना पाता। और उसके साथ जो भी लोग होते है वह कुछ समय के लिए उसके साथ काम करते हैं, फिर उसको छोड़ कर चले जाते हैं, कई बार तो उसके काम को अधूरा छोड़ कर चले जाते हैं।


यह सब सिर्फ उसके व्यक्तित्व की वजह से हुआ। क्योंकि उसका व्यक्तित्व ही ऐसा है,  वह किसी के साथ अच्छा व्यवहार रखी नहीं पाता।


यदि आपको जीवन में आगे बढ़ना है,  यदि आपको अपने जीवन में कुछ बड़ा करना है, तो आपको अपने व्यक्तित्व में निखार लाना पड़ेगा, आपको लोगों को समझना पड़ेगा, आपको अपने आप को समझना पड़ेगा, आपको अपनी ताकत को समझना पड़ेगा।


आपके जीवन में आपका व्यक्तित्व बहुत अहम रोल अदा करता है। आप उसकी ताकत को पहचानिए, आपका व्यक्तित्व आपको जीवन में आगे लेकर जाता है।


 यह आपको एक अच्छा जीवन देता है। तो उसके लिए आपको अपने व्यक्तित्व पर काम करना चाहिए। क्योंकि आपकी व्यक्तित्व आपकी  (personality) पर्सनैलिटी ही आपको किसी समाज में यह किसी भी स्टेज, stage पर रिस्पेक्ट, respect दिलाती है। इज्जत मान सम्मान दिलाती है। या आपको बेज्जती दिलाती है। यह आपका व्यक्तित्व भी करता है। 


खुद का प्रभावशाली व्यक्तित्व कैसे बनाएं

मदर टेरेसा भी आम औरतों की तरह ही एक आम औरत थी। लेकिन उनका जो व्यक्तित्व लोगों के प्रति प्यार लोगों के प्रति स्नेह और सम्मान का था। उसी वजह से वह अपने जीवन में इतना बड़ा काम कर पाई।  उसी वजह से वह हजारों लाखों लोगों के जीवन में बदलाव ला पाए। 


यह उन्होंने कहीं से सीखा नहीं था। यह उनके व्यक्तित्व में था, उनकी पर्सनैलिटी में था, और उन्होंने सिर्फ अपने व्यक्तित्व को निखारा जिसकी वजह से वह दुनिया में और समाज में इतना नाम करके गई।इतने सारे लोगों के लिए काम करके  इतने सारे लोगों की जिंदगियां उन्होंने बदली।


तो मैं यही कहूंगा कि आपके जीवन को निखारने में आपके जीवन को बनाने में आपके व्यक्तित्व का बहुत बड़ा हाथ होता है।


यदि कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा सुंदर है। परंतु उसकी आवाज बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। उसकी आवाज एकदम बेसुरी है। तो वह कितना भी शक्ल से अच्छा हो पर वह लोगों को आकर्षित नहीं कर पाएगा।


दूसरी तरफ एक इंसान जिसकी आवाज बहुत अच्छी है, परंतु दिखने में वह एकदम एक आम इंसान है। तो वह अपनी और लोगों को जल्दी आकर्षित कर लेगा।


हमारे व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कौन कौन से कारण है

आप का रहन सहन, आपका कपड़े पहनने का ढंग, आपका चलने का ढंग, लोगों से बात करने का ढंग, अपने आपको कहीं प्रस्तुत करने का ढंग, यह सब बातें आपके जीवन में आपके व्यक्तित्व को प्रभावित करती है।

 इन्हीं सब बातों से ही आपके व्यक्तित्व का पता चलता है। और यही सब कारण है जिससे हमारा व्यक्तित्व प्रभावित होता है।


व्यक्तित्व से आप क्या समझते हैं


हर आदमी में कुछ ना कुछ विशेष होता है। जो दूसरों में नहीं होता हर आदमी में कुछ ना कुछ गुण ऐसे होते हैं जो दूसरों में नहीं होते। और यही उसके गुण जो उसे दूसरों से अलग करते हैं, दूसरों से अलग रखते हैं।


यही इंसान का व्यक्तित्व कहलाता है। यही इंसान का व्यक्तित्व होता है, क्योंकि कभी भी दो इंसानों का व्यक्तित्व एक जैसा नहीं होता। कभी भी दो इंसान एक दूसरे को पूरी तरह से कॉपी नहीं कर पाते। तो आपके अंदर जो खास गुण हैं वही आपके व्यक्तित्व की पहचान है।


व्यक्तित्व में दृढ़ इच्छा शक्ति के क्या फायदे हैं

एक व्यक्ति में दृढ़ इच्छाशक्ति होने के बहुत ही फायदे हैं। क्योंकि दृढ़ इच्छाशक्ति ही आपको किसी भी काम को सफल बनाने में मदद करती है। किसी भी काम की तह तक, अंत तक जाने में मदद करती है।


यह आपको कभी हार मानने नहीं देती। यह आपको हमेशा मेहनत करने के लिए मजबूर करती रहती है, आपको मना करने के लिए प्रेरित करती रहती है। आपकी यही दृढ़ इच्छाशक्ति आपको एक सही सफलता, सही मान सम्मान दिलाने में मदद करती है। तो दृढ़ इच्छाशक्ति के बहुत फायदे हैं।


क्या व्यक्तित्व लक्ष्यों की प्राप्ति में मदद करता है

यदि आपका व्यक्तित्व विजेता की तरह है। तो वह जरूर आपके लक्ष्य की प्राप्ति में आपकी मदद करेगा। यदि हमेशा आप जीतने की चाह रखते हैं। यदि आप हमेशा खुद को एक विजेता समझते हैं।


हमेशा आपको यह लगता है कि आप हर मुश्किल पर जीत जाएंगे। तो यही आपका व्यक्तित्व, यही आपकी पर्सनैलिटी, आपकी हर लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करती है। हर लक्ष्य को पाने में आपको भरपूर योगदान देती है। हां आपका व्यक्तित्व आपक लक्ष्यों की प्राप्ति में मदद करता है।


क्या आपका व्यक्तित्व आपके जीवन के विकास में निरंतरता लाता है

आपका व्यक्तित्व हमेशा आपके जीवन के विकास में निरंतरता लाता है। यदि आपका व्यक्तित्व हमेशा आगे बढ़ने वाला है, अभी आपका व्यक्तित्व कभी ना हार मानने वाला है। तो यह निश्चित ही आपके जीवन मैं लगातार विकास लाएगा, लगातार आपके जीवन को विकसित करेगा, लगातार आपकी सोच को विकसित करेगा, और लगातार आपको विकसित करेगा, आपका व्यक्तित्व आपके जीवन के विकास में निरंतरता लाता है।



Read more

क्या एक विचार हमारा पूरा जीवन, हमारी पूरी दुनिया बदल  सकता है।

क्यों इंसान परेशानियों, मुश्किलों, और कठिनाइयों में हिम्मत छोड़ देता है

आज इंसान अकेला क्यों है

जीवन में स्वार्थी लोगों से हमेशा दूर रहे



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ